स्पोर्ट्स रिपोर्टर | जोधपुर
आईसीसी की टी-10 क्रिकेट लीग नवंबर में दुबई में आयोजित की जाएगी। इस लीग की एक टीम से जुड़े जोधपुर निवासी विजयदत्त व्यास ने भास्कर को बताया कि यह लीग 29 नवंबर से दो दिसंबर तक खेली जाएगी।
विजयदत्त व्यास दुबई में बिजनेस करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस लीग में छह टीमों ने भाग लिया था, जिसमें एक टीम उनकी थी। इसमें विश्व के नामी खिलाड़ी खेले थे। इस बार इस लीग में आठ टीमों को शामिल किया जाएगा। व्यास ने बताया कि अमीरात क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में हुई पिछली लीग काफी लोकप्रिय हुई थी। दुबई में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के नागरिक नौकरी करते हैं और इस लीग के प्रति उनमें काफी लोकप्रियता थी।
राजस्थानी हीरोज के नाम से भी होगी एक टीम
विजयदत्त व्यास ने पिछले वर्ष श्रीलंका लायंस के नाम से टीम उतारी थी। इस बार वे राजस्थानी हीरोज के नाम से अपनी टीम उतारेंगे। इसके लिए यहां टेलेंट हंट कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की नीलामी जुलाई में होगी। व्यास ने बताया कि राजस्थानी हीरोज का हैड कोच हर्षल गिब्स को बनाया गया है। कैली मिल्स बॉलिंग कोच होंगे। इस लीग के मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारत के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों से उनके व्यक्तिगत ताल्लुक हैं और वे भी इस लीग में खेलने के प्रति उत्सुक हैं।
विजयदत्त व्यास