बासनी स्थित न्यू श्रमिक कॉलोनी में सुपारी की एक फैक्ट्री के पास निकल रहे बिजली के तार जमीन से 6 फीट ऊपर ही झूल रहे हैं। इससे रहवासीय व औद्योगिक क्षेत्र में हादसा होने की आशंका है। आसपास कपड़े व लकड़ी की फैक्ट्रियां होने से आग लगने का डर बना रहता है। क्षेत्रवासी श्रवण प्रजापत ने बताया कि सुपारी की फैक्ट्री के पास से निकल रही बिजली की लाइन काफी नीचे झूल रही है। इसके तार आसपास लगे पेड़ों को छूते हुए निकल रहे हैं। ऐसे में यहां से निकलने वालों को हर समय करंट लगने का डर रहता है। क्षेत्रवासी इसे लेकर कई बार विभाग के जिम्मेदारों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बासनी की न्यू श्रमिक कॉलोनी में करंट का डर