पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदबू से दुकानों में बैठ नहीं पा रहे दुकानदार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार. जोधपुर | वार्ड 29 में महात्मा गांधी अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल मार्केट में सीवरेज की समस्या से सभी परेशान हैं। यहां दवाइयों की दुकानों के सामने एक रेस्टोरेंट के पास अवैध रूप से बने गटर के आए दिन चॉक होने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। हर समय गंदे पानी के बहते रहने से रेस्टोरेंट का कचरा भी यहीं एकत्रित हो रहा है। ऐसे में बदबू के चलते दुकानदारों का दुकानों में बैठना तक दुश्वार हो गया है। रविकमल मोदी, अनिल अग्रवाल, प्रकाश, बहादुर आदि दुकानदारों ने बताया कि यहां पहले से ही सड़क पथरीली हो चुकी है और उस पर सीवरेज का पानी जमा होने से आने-जाने व गाड़ियां रखने में खासी दिक्कतें आती हैं। इसकी शिकायत नगर निगम सहित सभी जिम्मेदारों से कर चुके हैं और लिखित में भी सूचना दे चुके हैं, लेकिन इसको ठीक करवाने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

खबरें और भी हैं...