पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राष्ट्रीय कला महोत्सव का आगाज कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय कला महोत्सव का आगाज कल से

जोधपुर| इस्टर्न फाउंडेशन फॉर आर्ट एंड कल्चर संस्थान के तत्वावधान में 18 से 20 मई तक एयर कनेक्टर रिफ्लेक्ट राष्ट्रीय कला महोत्सव होगा। इसमें चित्रकला, फोटोग्राफ प्रदर्शनी, इंस्टालेशन, कवि सम्मेलन, सुगम संगीत और आर्ट कैंप के साथ कलाओं के अंतर संबंध विषय पर सेमिनार होंगे। इसमें देश के वरिष्ठ और युवा कलाकार, कला चिंतक, समीक्षक तथा आलोचक भाग लेंगे। संयोजक चित्रकार केशव वरनोति ने बताया कि शुक्रवार को देवनगर स्थित महावीर वाटिका में पूर्व नरेश गजसिंह और जोधपुर ललित कला अकादमी के सचिव सुरेंद्र सोनी उद्घाटन करेंगे। इसी दिन शाम 6 बजे सृजना संस्था के तत्वावधान में काव्य संध्या होगी।

खबरें और भी हैं...