पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • रोडवेज: 80 साल से ज्यादा उम्र के लिए फ्री, अटेंडेंट को 50% छूट के बनेंगे पास

रोडवेज: 80 साल से ज्यादा उम्र के लिए फ्री, अटेंडेंट को 50% छूट के बनेंगे पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन्फ्रा रिपोर्टर. जोधपुर| राज्य सरकार की आेर से हाल ही में सुपर सीनियर सिटीजंस को राजस्थान रोडवेज में निशुल्क यात्रा करवाने के फैसले के बाद रियायती पास बनाने के लिए नगर निगम वार्ड-वार शिविर आयोजित करेगा। शिविर में 80 साल या इससे ज्यादा की उम्र के सिटीजंस के रियायती पास बनाए जाएंगे। शिविर में सीनियर सिटीजंस को रसीद दी जाएगी। डिजिटल कार्ड बनने तक वे इस रसीद को दिखाकर रोडवेज में छूट का लाभ ले सकेंगे। महापौर घनश्याम आेझा ने बताया, कि सुपर सीनियर सिटीजंस को रोडवेज में निशुल्क आैर उसके साथ यात्रा करने वाले अटेंडेंट को किराए में 50 फीसदी छूट देने का फैसला लिया था। इसको लेकर निगम ने रोडवेज के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई है, इसके तहत बुधवार को सभी पार्षदों, निगम व रोडवेज के अफसरों के साथ संयुक्त बैठक की गई। इसमें 21 मई से प्रत्येक दिन एक वार्ड में शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इन शिविरों में सीनियर सिटीजंस रियायती कार्ड बनवा सकेंगे। कार्ड बनाते समय उन्हें एक रसीद दी जाएगी। जब तक उनका डिजिटल कार्ड नहीं बनता, तब तक रसीद दिखाकर निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।

निगम व रोडवेज 21 से रियायती पास बनाने के लिए वार्ड वार लगाएगा शिविर

खबरें और भी हैं...