लॉयर्स एसो. चुनाव: आज भरे जाएंगे नामांकन पत्र, कल होगी स्क्रूटनी
जोधपुर| राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। अगले दिन शुक्रवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। जबकि 25 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय सचिव के लिए चुनाव होंगे। इसके अलावा छह कार्यकारी सदस्य भी चुने जाएंगे। 18 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी कर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।