पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • जबर्दस्ती इलाज की मांग कर मरीज ने रेजिडेंट को काटा कार्य बहिष्कार किया तो वार्ड में दूसरे मरीज की गई जान

जबर्दस्ती इलाज की मांग कर मरीज ने रेजिडेंट को काटा कार्य बहिष्कार किया तो वार्ड में दूसरे मरीज की गई जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ रिपोर्टर . जोधपुर| अस्पताल में मरीज-परिजन और रेजिडेंट्स के बीच झगड़े रुक नहीं रहे हैं। बुधवार को महात्मा गांधी अस्पताल में हेपेटाइटिस बी के मरीज ने वार्ड में रेजिडेंट के हाथ पर काट लिया। इसके विरोध में रेजिडेंट्स कार्य बहिष्कार कर इमरजेंसी से बाहर आ गए। अन्य वार्डों के रेजिडेंट्स भी इसमें शामिल हो गए। देर रात तक एमजीएच के रेजिडेंट‌्स हड़ताल पर ही थे। हालांकि प्रिंसिपल ने कमेटी बना इसकी जांच करवाने का आश्वासन दिया, पर वे नहीं माने। इससे पहले एमडीएमएच और उम्मेद अस्पताल में रेजिडेंट्स हड़ताल में शामिल होने वाले थे, मगर वे हड़ताल में शामिल नहीं हुए। उधर, एमजीएच अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास ने रेजिडेंट्स को समझाने का प्रयास किया, मगर लगातार झगड़ों से नाराज रेजिडेंट्स उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाने लगे तो दुखी होकर अधीक्षक व्यास ने अपने पद से इस्तीफा लिख कर प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़ को दे दिया, मगर इसे मंजूर नहीं किया गया। बाद में डॉ. राठौड़ और एमडीएमएच ट्रोमा इंचार्ज डॉ. विकास राजपुरोहित एमजीएच पहुंचे। काफी देर समझाइश के बाद भी रेजिडेंट्स नहीं माने। हालांकि देर रात प्रिंसिपल डॉ. राठौड़ के समझाने के बाद रेजिडेंट्स काम पर लौट आए। इस घटनाक्रम में मेडिसिन वार्ड 3 में एक मरीज की मौत हो गई, जिसे घटना के समय वार्ड में कार्यरत रेजिडेंट देख रहे थे। उधर, देर रात सरदारपुरा थाने में रेजिडेंट के खिलाफ एक महिला ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

दो माह में चौथी घटना

14 अप्रैल|
एमजीएच में सर्जरी विभाग में रेजिडेंट पर महिला परिजन के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता का आरोप लगने से झगड़ा।

22 अप्रैल| एमजीएच आर्थोपैडिक में परिजनों ने रेजिडेंट पर लापरवाही और ड्रिंक किए हुए होने का आरोप लगाया।

12 मई| एमडीएमएच में जनाना विंग में गर्भवती को लाए परिजन व रेजिडेंट के बीच हुआ झगड़ा।

हेपेटाइटिस का था मरीज

10 मई से भर्ती, डिस्चार्ज के बावजूद नहीं गया

मरीज की मनमानी, एमडीएमएच में दिखाने की बजाय एमजीएच में आकर लेट गया

सुरक्षा पर खरी-खोटी सुनाई तो..

अधीक्षक ने दिया इस्तीफा, नामंजूर किया

एमजीएच अधीक्षक को मरीज के द्वारा काटा हुआ हाथ बताता हुआ रेजिडेंट।

जनता कॉलोनी निवासी बुंदू खां (55) पुत्र चांद खां गेस्ट्रोलॉजी की समस्या से पीड़ित था। 10 मई को वह एमजीएच आया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप कर मेडिसिन विभाग की यूनिट तीन में भर्ती कर लिया। जांच के बाद मरीज को सर्जन को दिखाया तो उन्होंने एमडीएमएच में गेस्ट्रोलॉजी विभाग में चेकअप कराने को कहा। इसके चलते मरीज को बुधवार सुबह ही डिस्चार्ज कर दिया, लेकिन वह दोपहर तक नहीं गया। दोपहर करीब 1 बजे मरीज एमडीएमएच गया और 3 बजे परिजनों के साथ वापस आकर एमजीएच में बेड पर लेट गया। वार्ड में रेजिडेंट के बार-बार कहने के बाद भी मरीज वहां से नहीं गया और उसका एक परिजन फोन से वीडियो बनाने लगा। रेजिडेंट ने फोन लेने की कोशिश की तो मरीज ने रेजिडेंट के हाथ पर काट लिया। रेजिडेंट की चीख सुन अन्य नर्सिंग स्टाफ वहां पहुंचे तो मरीज के परिजन मारपीट पर उतर आए। वीडियो बनाने और हाथ पर काटने वाले मरीज को रेजिडेंट इमरजेंसी में लेकर गए और इमरजेंसी गेट बंद कर कार्य का बहिष्कार कर दिया।

देर रात काम पर लौटे

प्रिंसिपल ने समझाया तो माने रेजिडेंट्स

खबरें और भी हैं...