पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • सफाई कर्मचारी भर्ती के अंतिम दिन 16 हजार से ज्यादा आवेदन हुए जमा

सफाई कर्मचारी भर्ती के अंतिम दिन 16 हजार से ज्यादा आवेदन हुए जमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| 2075 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर नगर निगम में आवेदन जमा करने के अंतिम दिन रात्रि 12 बजने से 2 सेकंड पहले एक आवेदक ने निगम के काउंटर पर आवेदन फॉर्म जमा करवाया। अंतिम दिन 3 हजार 316 आवेदन जमा हुए। अब तक कुल 16 हजार 533 आवेदन जमा हुए हैं। निगम में पुरुष व महिला आवेदकों के लिए अलग-अलग काउंटर खोले गए व अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गई थी। आवेदकों के आवेदन पत्र जमा होने से सोमवार को ही भीड़ में कमी नजर आई, लेकिन मंगलवार को अंतिम दिन होने के बावजूद शाम 6 बजने तक सभी काउंटर खाली हो गए, लेकिन इका-दुक्का आवेदन जमा होने के चलते निगम को भी रात्रि 12 बजे तक काउंटर व कैश काउंटर खुले रखने पड़े।

खबरें और भी हैं...