जैन समाज का 18 दिवसीय धार्मिक व नैतिक शिविर आज से
जैन समाज का 18 दिवसीय धार्मिक व नैतिक शिविर आज से
जोधपुर| श्री जैन र| युवक परिषद की आेर से बालक- बालिकाओं को आध्यात्मिक एवं नैतिक संस्कार देने के उद्देश्य से 17 मई से 3 जून तक धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा शिविर का आयोजन होगा।
शिविर संयोजक नवरतन डागा ने बताया, कि शिविर में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके लिए अजीत कॉलोनी स्थित महावीर पब्लिक स्कूल व बादलचंद सुगनकंवर स्कूल में सुबह 7.15 से 11.30 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। संयोजक डागा ने बताया, कि शिविर में बच्चों को सामायिक सूत्र, प्रतिक्रमण सूत्र, 25 बोल, धर्म दान और अहिंसा स्वाध्याय विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवक परिषद के सचिव गजेंद्र चौपड़ा ने बताया, कि शिविर के आवेदन विभिन्न क्षेत्रों के स्थानक भवन एवं संबंधित केंद्रों पर उपलब्ध करवाए गए हैं।