ब्रह्मपुरी में वेद-वेदांग की कक्षाएं शुरू, बच्चे ले रहे वेदज्ञान की शिक्षा
ब्रह्मपुरी में वेद-वेदांग की कक्षाएं शुरू, बच्चे ले रहे वेदज्ञान की शिक्षा
जोधपुर| भीतरी शहर स्थित ब्रह्मपुरी में वेद वेदांग संस्थान की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश में होने वाली वैदिक कक्षाएं बुधवार से शुरू हुई। पंडित सुरेंद्र दवे ने बताया, कि डेढ़ माह तक चलने वाली कक्षाओं में सभी बच्चें पीतांबर पहन कर कक्षाओं में भाग ले रहे हैं। ब्रह्मपुरी स्थित तेजेश्वर महादेव मंदिर में पंडित नरनारायण अभी करीब 5्र0 बच्चों को वैदिक ज्ञान की शिक्षा दे रहे हैं। इस अवसर पर पंडित नक्षत्र तथा बालिकाओं को सुश्री नंदनी सुबह 7 से 9 बजे तक वैदिक ज्ञान दे रही हैं।