वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान: नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
समारोह में डॉक्टरों व समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।
जोधपुर| वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान गीता भवन के स्थापना दिवस पर सिवांची गेट के बाहर गुरु शिवदत्त स्मारक (गढ़ी) स्थित स्वामी कृष्णानंद स्मृति सभागार में नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेडीए आयुक्त दुर्गेश बिस्सा तथा अध्यक्षता मुमुक्षु मंडली अध्यक्ष इंजी. एसडी बिस्सा अौर स्वागताध्यक्ष के रुप में गीता प्रचार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा मौजूद थे।
इस अवसर पर नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिसमें मिश्रीलाल भाटी, पीएन खुल्लर व अनंत राम व्यास को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई । वहीं महासचिव कोषाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सोमदत्त हर्ष, डॉ. ओम कुमारी गहलोत, उपाध्यक्ष के लिए एसएस पुरोहित, गोविंदचंद गांधी, रामरतन अरोड़ा, देवीलाल शर्मा को शपथ दिलवाई। सचिव के लिए ओमप्रकाश ओझा, जयनारायण परिहार, मोहनसिंह गहलोत, गणपतमल सुराणा तथा सह सचिव राधावल्लभ व्यास, वीरेंद्र राज मेहता को शपथ दिलाई। कार्यकारिणी सदस्य के लिए लालसिंह पंवार, धर्मेंद्र टाक, डॉ. हेमंत कुमार, प्रेमसुख गहलोत, एलके व्यास, विजय लक्ष्मी परिहार और लीला पंवार ने शपथ ली। समारोह में डॉ. सीएस व्यास, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. डीएल रंगा, डॉ. अनुसुइया व्यास व समाज सेवी जितेंद्र मालवीय, गौरीशंकर बोराणा, सोमप्रकाश जोशी का सम्मान किया गया।