पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • सामराऊ मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

सामराऊ मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामराऊ मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

जिला एवं सेशन न्यायालय जोधपुर चंद्रकुमार सोनगरा के समक्ष बुधवार को लोहावट पुलिस ने सामराउ गांव में हुए हनुमान साई हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों कानसिंह, श्रवणसिंह, सवाईसिंह, दलपतसिंह व हेमाराम जाट के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में चालान पेश किया है। रंजिश के चलते हनुमान साई की हत्या कर दी गई थी, इसके बाद सामराउ में पथराव व उपद्रव की घटना हुई थी। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी उठी थी। हाईकोर्ट ने भी प्रसंज्ञान लेते हुए पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

एमजीएच मे पांच दिन से हड़ताल पर बैठी सफाई कर्मी की हालत बिगड़ी, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

महात्मागांधी अस्पताल में वेतन नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल पर बैठे करीब 150 सफाई कर्मियों में पांचवें दिन बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे मंडोर निवासी महिला सफाईकर्मी लीला भाटी की तबीयत बिगड़ गई, जिसे एमजीएच के इमरजेंसी में बने वार्ड में भर्ती कराया गया। महिला सफाई कर्मी भाटी पिछले पांच दिन से लगातार भूखे रह कर वेतन दिलाने की मांग कर रही है। लेकिन अस्पताल प्रशासन से एक भी जिम्मेदार सफाईकर्मी की कुशलक्षेम लेने नहीं पहुंचा। उधर देर शाम तक अस्पताल प्रशासन सफाई कर्मियों को वेतन मिलने का आश्वासन देता रहा लेकिन ना तो सफाई ठेकेदार आया और ना ही अस्पताल प्रशासन वेतन दिला पाया। दूसरी ओर सफाई कर्मियों का कहना है, कि लंबे समय से अस्पताल के लिए काम कर रहे हैं उसके बावजूद अस्पताल प्रशासन सफाई कर्मियों के लिए कुछ नहीं कर रहा। प्रशासन पांच दिन की छुट्टी काटने का भी कह रहा है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा है जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक हम काम पर नहीं लौटेंगे।

फुटपाथ पर मिले बुजुर्ग के शव की नहीं हुई शिनाख्त

हाई कोर्ट रोड पर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने फुटपाथ पर रविवार को मिले एक बुजुर्ग के शव को पुलिस ने शिनाख्त के लिए एमजीएच मोर्चरी में रखवाया है। उदय मंदिर पुलिस ने बताया, कि रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर राजस्थान लॉ हाउस दुकान के पास फुटपाथ पर एक बुजुर्ग का शव मिला था। इसकी उम्र करीब 65 साल, कद करीब साढ़े पांच फीट, दुबला बदन, रंग गेहुंआ, लाल टी शर्ट व हल्के आसमानी रंग की जिंस पहनी हुई है।

तखत सागर झील में मिला युवक का शव

शहर की तखत सागर झील में बुधवार शाम को एक अज्ञात युवक का शव मिला। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी लेखराज ने बताया, कि शाम करीब 7 बजे सूचना मिली कि तखत सागर झील में युवक का शव तैर रहा है। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर दाऊलाल मालवीय व अन्य की टीम को मौके पर बुलाया। इस युवक की उम्र करीब 25-30 साल, दाढ़ी-मूंछ और नीली जींस व भूरे पीले रंग का शर्ट पहने हुए है। उसकी शिनाख्त नहीं होने के चलते पुलिस ने शव मथुरादास माथुर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। शव बाहर निकालने में कमलेश जैन, मोहम्मद आरीफ, देवेंद्र सोनी तथा रौनक प्रजापत ने भी सहयोग किया।

पैसेंजर ट्रेन के खाली कोच में मिला अज्ञात वृद्ध का शव

रेवाड़ी-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन के खाली रैक के एक कोच में बुधवार अलसुबह एक वृद्ध का शव मिला। दो-तीन दिन पुराना होने के चलते शव फूलने के साथ बॉडी पर फफोले पड़ चुके हैं। जीआरपी थानाधिकारी रवींद्र बोथरा ने बताया, कि जोधपुर रेलवे स्टेशन मास्टर की ओर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम पैसेंजर ट्रेन के उस रैक पर पहुंची। यहां जीएस-07433 कोच में करीब 65-70 साल के वृद्ध का शव मिला। प्रारंभिक जांच में यह शव किसी हिंदू खानाबदोश का हो सकता है।

खबरें और भी हैं...