पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • दैनिक भास्कर समर कैंप के दूसरे दिन दिखा जबर्दस्त उत्साह

दैनिक भास्कर समर कैंप के दूसरे दिन दिखा जबर्दस्त उत्साह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशिक्षक सीमा राठौड़ ने बच्चों को स्टेप सिखाने के साथ ही मूमेंट्स की प्रेक्टिस करवाई।

सिटी रिपोर्टर | जोधपुर

दैनिक भास्कर और अमर आदेश्वर इंफ्रास्ट्रक्चर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन स्टूडेंट्स में जमकर उत्साह दिखा। सेेंट्रल एकेडमी चौहाबो और पावटा में डांस एक्सपर्ट सीमा राठौड़ ने राजस्थानी फोक डांस के बेसिक स्टेप्स के साथ-साथ “चिरमी’ साेन्ग पर डांस स्टेप्स सिखाए। सीमा ने शास्त्रीय नृत्यों के डिफिकल्ट स्टेप्स को भी आसान तरीकों से सिखाया। कत्थक नृत्य कला के तत्कार, तोड़ा और टुकड़ा और “सुर के घुंघरू’ सोन्ग पर कत्थक के स्टेप्स सिखाए। वहीं भरतनाट्यम के बेसिक स्टेप्स और गणेश वंदना भी सिखाए।

कथक की क्लास में बच्चों ने गणेश वंदना के स्टेप सीखे

दीप्ति ने बताया कैसे करें राइट मेकअप प्रोडक्ट्स का चुनाव

शास्त्री नगर स्थित सेेंट्रल एकेडमी में ब्यूटी एक्सपर्ट दीप्ति गाेयल ने हेयर एंड ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। दीप्ति ने बताया कि फाउंडेशन खरीदते समय स्किन टोन का विशेष रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने स्किन टोन आइडेंटिफाई करने की टिप्स बताईं जिनसे फाउंडेशन सलेक्शन में आसानी हो जाती है। इसके अतिरिक्त दीप्ति ने फाउंडेशन यूज करने की सही ट्रिक एंंड टेक्नीज, फेस शेप के अकॉर्डिंग कोटरिंग, हाइलाइटिंग, मॉर्निंग मेकअप लुक आदि के बारे में भी यूजफुल टिप्स दिए। सेंट्रल एकेडमी चौहाबो में अंजलि, सेंट्रल एकेडमी रातानाडा में जागृति असनानी, पावटा में कावेरी बजाज ने भी स्टूडेंट्स के साथ ब्यूटी टिप्स शेयर किए। मार्शल आर्ट एक्सपर्ट आशीष की ओर से शास्त्री नगर, चौहाबो, रातानाडा, पावटा और केबीएचबी सेंट्रल एकेडमीज में मार्शल आर्ट ट्रेनिंग दी गई।

खबरें और भी हैं...