रातानाडा रॉयल्स हिंदू कप क्रिकेट के अगले दौर में
जोधपुर | हिंदू कप क्रिकेट में बुधवार को रातानाडा रॉयल्स और दुर्गा टेंट हाउस ने जीत दर्ज की। पहले मैच में टेंट टीम ने 103 रन बनाए। संदीप ने पांच और ओमप्रकाश ने तीन विकेट लिए। जवाब में लेक व्यू ग्रुप टीम 70 रन बना सकी। दूसरे मैच में रातानाडा रॉयल्स ने 101 रन बनाए। किशोर ने 35 रन बनाए। महेश ने चार और अशोक ने दो विकेट लिए। जवाब में शक्तिनगर टीम 86 रन बना सकी। हिरेत में 32 रन बनाए। अजय व कपिल ने दो दो विकेट लिए। रणजी खिलाड़ी सुमित माथुर ने मैन ऑफ दी मैच रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।