जोधपुर की महिला मुक्केबाजी टीम लगातार तीसरी बार चैंपियन
जोधपुर | जोधपुर की महिला मुक्केबाजी टीम लगातार तीसरी बार राज्य चैंपियन बनी। कोटा में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में जोधपुर की लड़कियों ने छह स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में जोधपुर ने तीन स्वर्ण और चार कांस्य पदक हासिल किए। जोधपुर की शिप्रा राठौड़, कामाक्षी आचार्य, अर्शी खानम, विधि गिरी, मंजू चौधरी, सरिता चौधरी ने स्वर्ण पदक जीते। सानिया आचार्य, चिरांगी चौहान, वैष्णवी, आसना बारासा ने रजत और हर्षिता को कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग में अजीत सिंह, गौरव भाटी और मृणाल बारासा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। नितेश भाटी, युवराज नायक, मुकुंद आचार्य और खुशवर्धन गिरी को कांस्य पदक मिले। विनोद आचार्य टीम के कोच थे।