केवी, आर्यन, आर्मी स्कूल और डीपीएस को हैंडबॉल खिताब
जोधपुर | केवी स्कूल ने जिला स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता जीत ली। जोधपुर जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में केवी टीम ने आर्मी स्कूल को हराया। बालिका वर्ग में आर्यन क्लब ने लक्की की क्लब को हराकर खिताब जीता। जूनियर वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल विजेता और इंस्पिरेशन एकेडमी उप विजेता रही। बालिका वर्ग में डीपीएस विजेता और केवी स्कूल उप विजेता रही। समापन समारोह में विवेक यादव मुख्य अतिथि थे। निशा राठौड़ विशिष्ट अतिथि थीं। सचिव नवीन गहलोत ने आभार व्यक्त किया।