पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • दैनिक भास्कर के जोधपुर में वर्चस्व के 20 वर्ष होने का जश्न 20 मई से

दैनिक भास्कर के जोधपुर में वर्चस्व के 20 वर्ष होने का जश्न 20 मई से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7 दिन लगातार होंगे अनूठे आयोजन

जोधपुर| सनसिटी के लोगों के यह दोहरा जश्न है। एक ओर सूर्यनगरी 560वां स्थापना दिवस मना रही है वहीं दैनिक भास्कर के जोधपुर में वर्चस्व के 20 साल पूरे हो गए हैं। इस सेलिब्रेशन को भास्कर सात दिन लगातार महोत्सव के रूप में सेलिब्रेट करने जा रहा है। यह जश्न 20 मई से शुरू होगा।

अमर आदेश्वर के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे महोत्सव के सह प्रायोजक सोना सिक्का है। पॉवर्ड बाय वसुंधरा हार्ट केयर, सहयोगी जेडीए, होटल द उम्मेद, राजस्थान एडवर्टाइजिंग, जोधाणा पब्लिसिटी, ए वन टेंट हाऊस, सोलंकी लाइट एंड साउंड, श्री राम एसोसिएट एंड सिक्यूरिटी, संजय स्टूडियो, गणपति साउंड, गैलेक्सी टूर्स एंड ट्रैवल्स, श्री चामुंडा ऑडियो एंड विजुअल, एटीबी सिक्यूरिटी व रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम होंगे।

20 मई: कवि सम्मेलन

सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप चौबे, संपत सरल, विनित चौहान, महेंद्र अजनबी, ममता शर्मा

24 मई: लाइव कॉन्सर्ट



गुरु रंधावा

देश के नामचीन कवि सुरेंद्र शर्मा के साथ जब प्रदीप चौबे मंच पर हों तो फिर हंसी के फव्वारे छूटना तय हैं। विनीत का जोशीला अंदाज आपकी बाजुओं में जोश भर देगा। संपत सरल का अंदाजे बयां भी हमेशा से ही जुदा रहा है।

गुरु ने इस साल “हाइरेटेड गबरू’, “पटोला’ और “कौन नचदी’ से सुपरहिट सॉन्ग देकर अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ा दी है। अप्रैल में रिलीज हुए उनके पार्टी नंबर “रात कमाल है...’ को 55 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।

22 मई: किंग ऑफ किचन



संजीव कपूर

25 मई: लाइव बल्लीमारान



पीयूष मिश्रा

फूड पर कई टीवी सीरीज प्रजेंट कर चुके संजीव की 150 से ज्यादा किताबें बेस्ट सेलर रही हैं। संजीव का सपना भारतीय फूड को दुनिया का नं. 1 फूड बनाने का है। हाल ही में केरला में अपना रेस्तरां शुरू किया है।

अगर आप गीतों को नए अंदाज में सुनने के शौकीन हैं तो आपको बल्लीमारान बैंड को जरूर सुनना चाहिए। इसमें पीयूष गीतों को ऑर्केस्ट्रा के रूप में प्रजेंट कर रहे हैं और यूथ इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

23 मई: जश्न-ए-कव्वाली



साबरी ब्रदर्स

26 मई: शाम-ए-गजल



पंकज उधास

जब सूफी संगीत की बात होती है तो साबरी ब्रदर्स का नाम शिद्दत से लिया जाता है। ‘क्या बे नूर आंखों में भी नूर चमका..’ काफी सुनी जा रही है।

करीब 32 साल पहले उनकी गाई गजल “चिट्ठी आई है...’ सुनने वालों की आंखें आज भी भर आती हैं। कंसर्ट में आज भी श्रोता उनसे यह सुनाने की गुजारिश कर ही देते हैं। पंकज इन दिनों नए एलबम पर काम कर रहे हैं।

27 मई: रन फॉर जोधपुर



10 मई को ही नेहा ने अपने फ्रेंड अंगद बेदी से शादी की है। पिछले साल वे “तुम्हारी सुलु’ और “करीब-करीब सिंगल’ में नजर आईं थी। इस साल भी दो मूवी कर रही हैं। नेहा टीवी पर भी एक्टिव हैं। 2016 से एमटीवी रोडीज की गैंगलीडर नेहा एक दूसरा शो भी होस्ट कर रही हैं।

नेहा धूपिया

खबरें और भी हैं...