पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • खादी प्रदेश की संस्कृति व परंपरा की पहचान है : गजसिंह

खादी प्रदेश की संस्कृति व परंपरा की पहचान है : गजसिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खादी प्रदेश की संस्कृति व परंपरा की पहचान है : गजसिंह

जोधपुर | पूर्व नरेश गजसिंह ने कहा, कि खादी प्रदेश की संस्कृति व परंपरा की एक पहचान है। खादी ग्रामीण क्षेत्र के रोजगार का प्रमुख आधार है, हजारों-लाखों लोग इससे जुड़े हैं व आजीविका का निर्वहन कर रहे हैं। वे बुधवार को खादी व ग्रामोद्योग आयोग की ओर से मानजी का हत्था में नवनिर्मित ‘खादी प्लाजा‘ के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि खादी आधुनिक डिजाइन के कारण लोकप्रिय हो रही है, इसके डिजाइन लोगों की पसंद बन रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने कहा, खादी वस्त्र नहीं विचार है, जिसे आधुनिकता से बढ़ावा दे रहे हैं। उत्तर क्षेत्र खादी ग्रामोद्योग की सदस्य डा. हीना सफी भट्ट ने कहा, खादी हमारी परंपरा से जुड़ी है। प्रभारी राज्य निदेशक एके गर्ग ने बताया, कि खादी प्लाजा में फैशन डिजाइनर रितु बेरी की ओर से तैयार डिजाइन के रेडीमेड वस्त्र, लेडीज कुर्ते, सलवार सूट, जैकेट, पायजामा, बच्चों के गारमेंट उपलब्ध हैं। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बीकानेर निदेशक बीएल मीणा, क्षेत्रीय संस्थान विशुद्ध खादी ग्रामोद्योग संस्था बीकानेर के मंत्री एसके कारू, खादी ग्राम विकास समिति भीनासर के झंवरलाल पन्नू, समग्र सेवा संस्थान के एसआर व्यास, खादी ग्रामोद्योग समिति छापर के मंत्री सीताराम, मरुधरा विकास मंडल के मंत्री सुरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

विष्णु सरगरा राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत

सरगरा समाज मृत्युभोज निवारण समिति के संयोजक सुरेश कुमार सरगरा ने विष्णु सरगरा को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया।

खबरें और भी हैं...