पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • अंबेडकर के नाम पर कांग्रेस सिर्फ दलितों काे भड़काने का काम कर रही है : गर्ग

अंबेडकर के नाम पर कांग्रेस सिर्फ दलितों काे भड़काने का काम कर रही है : गर्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस का रवैया हमेशा नकारात्मक रहा है, अब बीजेपी पर एसटी एससी एक्ट को समाप्त करने संबंधी भ्रम फैलाकर कांग्रेस दलित वर्ग को भड़काने का काम कर रही है। पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग व राज्य सफाई आयोग के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौहान ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कि केंद्र सरकार व भाजपा ने कभी भी एसटी एससी एक्ट को खत्म करने का कोई निर्णय नहीं लिया, इसके बावजूद कांग्रेस दलित वर्ग व कुछ समाजकंटकों को उकसा कर समूचे भारत में भय का वातावरण बनाया। भाजपा ने डॉ. अंबेडकर को सम्मान दिया आैर अनेक स्थानों पर स्मारक भी बनाए, लेकिन कांग्रेस ने साठ साल के राज में समूचे देश में एक भी स्थान पर स्मारक नहीं बनाया। गर्ग ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने ओछी मानसिकता के तहत पदोन्नति देने की बजाए मिला हुआ प्रमोशन भी वापस ले लिया था। एसपी के पद पर पदोन्नति देने के बाद दलित वर्ग के करीब दस अधिकारियों को पदावनत कर अपमानित करने का काम किया।

खबरें और भी हैं...