स्टूडेंट्स ने भास्कर प्रिंटिंग प्लांट का भ्रमण कर अखबार छपने की प्रक्रिया जानी
जोधपुर| श्री अरबिंदो सेंटर ऑफ न्यू एजुकेशन चौखा के 60 स्टूडेंट्स के दल ने मंगलवार को मोगड़ा स्थित दैनिक भास्कर के प्रिंटिंग प्लांट का भ्रमण कर अखबार छपने की संपूर्ण प्रक्रिया जानी। इस दौरान स्टूडेंट्स ने न्यूज व संपूर्ण पेज बनने की प्रक्रिया को समझा और इंक की मिक्सिंग और कागज से पूरी तरह फोल्ड होकर मशीन से बाहर निकलते अखबार को देखा। प्लांट पर भास्कर प्रतिनिधि ने स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा शांत की। इस मौके पर स्कूल टीचर हेमंत, ब्रिजेश, मीनाक्षी और हिबा खान मौजूद थीं।