पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • फ्रेश एंड ग्रीन पर 70 फीसदी तक की छूट पर जमकर हो रही खरीदारी

फ्रेश एंड ग्रीन पर 70 फीसदी तक की छूट पर जमकर हो रही खरीदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ्रेश एंड ग्रीन पर 70 फीसदी तक की छूट पर जमकर हो रही खरीदारी

सरदारपुरा स्थित फ्रेश एंड ग्रीन की बुटिक ब्रांच में डिजायनर लहंगा, ब्राइडल लहंगा पर 70 फीसदी छूट के साथ समर सेल चल रही है। इसके साथ ही सलवार सूट, कुर्ती व साडिय़ों पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। संचालक गगन टाक ने बताया, कि बुटिक पर नए व स्टाइलिश सूट, लहंगों के साथ साडिय़ों में कलर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। जिससे ग्राहक अपने आउटफिट के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं।

चिकित्सा परामर्श शिविर में दी जा रही विशेष छूट का लाभ ले रहे मरीज

जोधपुर। स्थानीय मेडिपल्स हाॅस्पिटल की ओर से अपनी स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में मरीज उमड़ रहे है। अस्पताल अधीक्षक ने बताया, कि 14 से 19 मई तक आयोजित होने वाले शिविर में सभी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श पर 20 प्रतिशत तथा सभी तरह की जांच में 15 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। गत तीन दिनों में संभाग भर से एक हजार से ज्यादा मरीज शिविर में लाभ उठा चुके हैं।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे शिविर आज

अस्पताल अधीक्षक ने बताया, कि गुरुवार को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर मेडिपल्स हॉस्पिटल की ओर से 17 मई को स्थानीय काजरी परिसर में काजरी के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों के लिए सुबह 11 से 2 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मरीजों की जांच के साथ हॉस्पिटल के कार्डियक सर्जन डाॅ. संदीप गोलच्छा और डायबिटीज एवं हार्मोन रोग विशेषज्ञ डाॅ. तुहीन दुबे हाइपरटेंशन पर दोपहर 3 से 4 बजे तक व्याख्यान के माध्यम से बचाव के उपाय बताएंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, ईसीएचएस, भूतपूर्व सैनिक तथा राज्य और केंद्र सरकार के सभी कार्मिकों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

एलडीसी, पटवारी व रेलवे ग्रुप डी भर्ती से संबंधित निशुल्क सेमिनार आज

बुल्स आई कोचिंग संस्थान में एलडीसी, पटवार व रेलवे ग्रुप डी की भर्ती से संबंधित निशुल्क सेमिनार गुरुवार सुबह 9 बजे मंगल टॉवर में आयोजित होगी। संस्थान के डायरेक्टर नरेंद्र वर्मा ने बताया, कि सेमिनार में सीनियर पास विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। एलडीसी भर्ती परीक्षा के बारे में चर्चा के साथ पूर्व में घोषित रेलवे ग्रुप डी व आने वाली पटवारी भर्ती की तैयारी के बारे में भी चर्चा की जाएगी। संस्थान की फैकल्टी रामस्वरूप सियाग, टीआर सीरवी, प्रशांत पंवार, लक्ष्मणसिंह तंवर, सौरभ भारती, अशोक गोदारा, प्रेमसिंह गहलोत, केके खान, राणूसिंह, मोहनसिंह, मनीराम विद्यार्थियों को तैयारी करवाएंगे तथा पाठ्यक्रम सामग्री भी निशुल्क दी जाएगी। मैनेजर हिमानी गुर्जर ने बताया, कि संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी सुविधा व ऑनलाइन-ऑफलाइन टेस्ट सुविधा की तैयारी निशुल्क करवाई जाएगी। विद्यार्थी निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

घेवरचंद रघुनाथमल भंसाली ब्रांडेड कंपनियों के काॅटन कपड़ों की न्यू स्टाॅक के साथ डिस्काउंट सेल

सूर्यनगरी वासियों के लिए घेवरचंद रघुनाथमल भंसाली की सरदारपुरा स्थित माता आसेरी बाई भवन में ब्रांडेड कंपनियों का न्यू स्टाॅक व हैवी डिस्काउंट सेल चल रही है। सेल में 100 प्रतिशत काॅटन ब्रांडेड कंपनियों के न्यू स्टाॅक में रेमंड, मफतलाल, अरविंद, जेसीटी, सेंचुरी तथा मोरारजी मिल्स के काॅटन शूटिंग, शर्टिंग, काॅटराईज व ब्रिजश, हंटिंग शर्ट के सैकड़ों कलर व हजारों वैराइटिज में हैवी डिस्काउंट सेल लगी हुई है। इसके साथ ही काॅटन में फैंसी साडियां, वल्लभ शिफोन साडियां और 2 गुणा 2 अरविंद रूबिया, पर्दे, कंबल, बेड कवर, सेंचुरी काॅटन, डबल बेडशीट, सिंगल बेडशीट, पेटीकोट, टॉवल, एसी दोहड़, पिलो कवर, कुशन कवर, पीआईपी मेट कालिंग और आसन उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...