जोधपुर | जोधपुर के विष्णु प्रजापत ने नई दिल्ली में हुई इंडिया ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। वे पाज एकेडमी के प्रशिक्षु हैं। एकेडमी के मैनेजर मोहसिन खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत सहित आठ देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यहां पहुंचने पर उनका भावभीना स्वागत किया गया। नेशनल रेफरी मोहम्मद आसिफ का भी अभिनंदन किया गया।