जोधपुर | जोधपुर की बालक टीम राज्य स्तरीय जूनियर साफ्टबॉल प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। उदयपुर में हुई इस प्रतियोगिता में भरतपुर टीम विजेता रही। बीकानेर को तीसरा स्थान मिला। जोधपुर ने उदयपुर, बूंदी, बीकानेर को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। बालिका वर्ग में जोधपुर टीम को चौथा स्थान मिला। बालक वर्ग टीम के कप्तान सुरेश और बालिका टीम की कप्तान वंशिका थी। जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन जोधपुर के सचिव रोहिताश शर्मा ने टीम के खिलाड़ियों काे बधाई दी।