जोधपुर| नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए 13 मई को हुए एंट्रेस एग्जाम क्लेट-की आंसर की जारी कर दी गई है। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज, कोच्चि की ओर से जारी की गई इस आंसर-की को clat.ac.in पर जाकर एक्सेस किया जा सकता है। आंसर-की से संबंधित शिकायतें और चैलेंजेज सबमिट करने की आखिरी तारीख 18 मई है। क्लेट एग्जाम 19 लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से हर साल रोटेशनल बेसिस पर कंडक्ट किया जाता है। एनयूएलएस, कोच्चि इस साल आर्गेनाइजिंग यूनिवर्सिटी थीं। क्लेट का रिजल्ट 31 मई को घोषित किया जाएगा।