पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • तृतीय श्रेणी से व. अध्यापक सूची में मेरिट की अनदेखी जोधपुर जिले के 168 गणित शिक्षक प्रमोशन से वंचित

तृतीय श्रेणी से व. अध्यापक सूची में मेरिट की अनदेखी जोधपुर जिले के 168 गणित शिक्षक प्रमोशन से वंचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माध्यमिक शिक्षा विभाग में थर्ड ग्रेड से सैकंड ग्रेड के पद की प्रमोशन सूची में गड़बड़ियां हुई हैं। जोधपुर मंडल में वरिष्ठता सूची में शामिल 2012 में नियुक्त कुछ शिक्षकों के नाम सम्मिलित करते हुए वरिष्ठता का निर्धारण अंकों के आधार पर किया गया है, उस समय तृतीय श्रेणी के शिक्षकों की भर्ती अलग-अलग जिलों में हुई थी। उनकी मेरिट भी अलग बनी थी। इसकी जिलेवार कटऑफ भी अलग थी। इसकी संशोधित कटआॅफ वर्ष 2016 में जारी की गई, जिसमें जैसलमेर की 138.15, बाड़मेर 149.70, जोधपुर 139.87 सूची में वरिष्ठता का निर्धारण अंकों के आधार पर किया गया। मंडल में जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर जिले शामिल हैं। ऐसे में शिक्षक सगठनों की मांग है, कि वरिष्ठता का निर्धारण मेरिट के आधार पर होना चाहिए।

11 मई को तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी की सूची जारी की गई। खास बात यह है कि सूची में ऐसे भी शिक्षक हैं जो पूर्व में सीधी भर्ती से चयनित हो गए हैं। सज्जन कंवर का नाम सामाजिक-विज्ञान की सूची में क्रमांक 7 पर है, जो वर्तमान में रामावि दईजर में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। वहीं अंकों के आधार पर मेरिट बनाने से समानता के अधिकार का उल्लंघन हुआ है। गणित की चयनित सूची में 218 नाम है, जिसमें जोधपुर जिले के केवल 50 शिक्षकों के नाम चयनित हो पाए, यानी 168 टीचर्स डीपीसी से वंचित रह गए। वर्ष 2012 में गणित विषय में पात्र शिक्षकों के नाम डीपीसी मे शामिल नहीं किए गए, जबकि वे डीपीसी में चयनित अध्यापकों से उच्च मेरिट क्रमांक पर थे।

बायोलॉजी के टीचर, गणित में शामिल कर लिया

डीपीसी की चयनित सूची में ऐसे व्यक्तियों के नाम शामिल कर लिए गए हैं जो उस विषय के नहीं हैं। गणित की वरीयता सूची में क्रमांक 139 पर अंकित वेदप्रकाश का विषय बीएससी बायोलॉजी का है, मगर उन्हें गणित विषय में चयन कर लिया गया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपाध्यक्ष रूपाराम रलिया, जैसलमेर के जिला अध्यक्ष राणीदान सिंह भुट्टो, संयुक्त मंत्री नरेश सोलंकी, पूर्व उपाध्यक्ष मोहनसिंह भाटी, शिक्षक नेता श्यामसिंह सजाड़ा ने उप निदेशक माध्यमिक बंशीधर गुर्जर को शिक्षा मंत्री के नाम का ज्ञापन देकर काउंसलिंग तिथि को निरस्त कर वरिष्ठता सूचियां दुबारा बनाने और अस्थाई सूची जारी कर आपत्तियां लेने की मांग की है। उप निदेशक माध्यमिक बंशीधर गुर्जर ने बताया, कि डीपीसी नियमों के अनुसार की जा रही है।

खबरें और भी हैं...