पाल रोड स्थित अमरगढ़ रिसॉर्ट में आज शाम
4:00 बजे से शहर की प्रमुख महिलाओं से मुखातिब होंगे \\\"किंग ऑफ किचन\\\'
जोधपुर स्थापना दिवस और दैनिक भास्कर की जोधपुर मे ऐतिहासिक सफलता के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर और अमर आदेश्वर इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से चल रहे साझा जश्न की दूसरी सौगात
जोधपुर| भारतीय खाने को दुनिया का नंबर वन फूड बनाने में जुटे किंग ऑफ किचन संजीव कपूर को कौन नहीं जानता? सरकार उन्हें बेस्ट शेफ ऑफ इंडिया का अवार्ड दे चुकी है तो हिंदुस्तान के हर किचन में रेसिपी के भी किंग कहे जाते हैं संजीव। आज वे जोधपुर आ रहे हैं अपनी कुछ खास रेसिपीज के साथ। उन्होंने कहा, अभी जोधपुर की गर्मी कुछ खास है इसलिए आइसक्रीम तो जरूर बनाउंगा और इसमें जोधपुर का फ्लेवर भी एड करूंगा यानि वे समोसा या मिर्चीबड़ा को मिक्स करते हुए यूनिक आइसक्रीम प्रिपेयर कर सकते हैं।
जोधपुर स्थापना दिवस और दैनिक भास्कर की जोधपुर में ऐतिहासिक सफलता के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दैनिक भास्कर और अमर आदेश्वर इन्फ्रास्ट्रक्चर की ओर से मनाए जा रहे भास्कर जोधपुर उत्सव की दूसरी सौगात मंगलवार शाम 4 बजे मिलेगी जब पाल रोड स्थित अमरगढ़ रिसॉर्ट में मास्टर शेफ संजीव कपूर जोधपुर की प्रमुख महिलाओं से रुबरू होंगे। संजीव ने बताया, उन्होंने जोधपुर के कई घरों में दावतें खाई हैं। अपनी किताब के सिलसिले में जब वे जोधपुर आए थे तो पूर्व नरेश गजसिंह के कहने पर वे होटल रतनविलास में गए जहां बृजराजसिंह की मम्मी के हाथ से बने खाने में जो जायका मिला, वही जोधपुर का ऑथेंटिक जायका था। वे हिंदुस्तानी जायकों की स्मार्ट कुकिंग के बारे में भी बताएंगे। जोधपुर में क्या-क्या बनाएंगे पूछने पर बोले, हर शहर का अलग मिजाज होता है। मैं जहां भी जाता हूं, वहां के मिजाज के अनुसार रेसिपी बनाता हूं।
जोधपुर में भी वे 7-8 रेसिपीज बनाने वाले हैं। प्रोग्राम में एंट्री सिर्फ महिलाओं को ही मिलेगी और इसके लिए इनवाइट पास डिस्ट्रीब्यूट किए गए हैं। भास्कर जोधपुर उत्सव के सह प्रायोजक सोना सिक्का हैं और पॉवर्ड बाय पार्टनर वसुंधरा हार्ट केयर हैं।
जोधपुर की महिलाओं का दिख रहा उत्साह
ये हैं भास्कर महोत्सव के सहयोगी
महोत्सव के प्रायोजक अमर आदेश्वर इंफ्रास्ट्रक्चर हैं और सह प्रायोजक सोना सिक्का हैं। वसुंधरा हार्ट केयर पॉवर्ड बाय पार्टनर है। कार्यक्रम के सहयोगी जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, होटल द उम्मेद, ओटा- ए हेरिटेज रेस्टोरेंट, पार्क बुटीक, विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल, एनएस पब्लिसिटी, राजस्थान एडवरटाइजिंग, अमरगढ़ रिसॉर्ट, जोधाणा पब्लिसिटी, एवन टेंट हाउस, सोलंकी लाइट एंड साउंड, श्रीराम एसोसिएट एंड सिक्योरिटी, संजय स्टूडियो, गणपति साउंड, गैलेक्सी टूर्स एंड ट्रैवल्स, श्री चामुंडा ऑडियो एंड विजुअल और एटीबी सिक्यूरिटी हैं। रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम है।
हमेशा उनको टीवी पर देखा, पर अब अपनी आंखों के सामने देखूंगी। खुद को संभाल नहीं पा रही हूं। बहुत क्रेजी हूं।
डॉ. सुनीता मालवीय, कास्मेटिक सर्जन
संजीव कपूर तो किचन की जान है। इनका लाइव शो देखने का सुनहरा मौका दैनिक भास्कर दे रहा है, जो किसी खुशी से कम नहीं।
मधु शर्मा, योगा टीचर
भास्कर जोधपुर महोत्सव के तहत 23 मई की शाम देश के नामी कव्वाल उस्ताद सईद साबरी, उस्ताद फरीद साबरी अाैर उस्ताद अमीन साबरी अपने साथी कलाकाराें के साथ मंच पर हाेंगे। साबरी ब्रदर्स \\\"हिना\\\' में \\\"देर ना हाे जाए कहीं देर ना हाे जाए...\\\', \\\"सिर्फ तुम\\\' की \\\"जिंदा रहने के लिए तेरी कसम...\\\' और \\\"परदेस\\\' की \\\"नहीं हाेना था नहीं हाेना था लेकिन..\\\' के रंगाें से चमकेगा।
jodhpur tuesday, 22/5/2018
आज भी ले सकते हैं साबरी ब्रदर्स व गुरु रंधावा के प्रोग्राम के फ्री पास
टीवी शोज देखकर ही मेरा शौक कुकिंग में बढ़ा। पहली बार उन्हें लाइव कुकिंग करते देखने के लिए उत्साहित हो रही हूं।
बृजलक्ष्मी शेखावत, हाउसवाइफ
24 मई को पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा परफॉर्म करेंगे। इन दोनों प्रोग्राम के निशुल्क पास आज भी पहले आओ पहले पाओ आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच यहां से ले सकेंगे।
1. दैनिक भास्कर, क्राउन प्लाजा, बासनी फ्लाईओवर के पास 2. दैनिक भास्कर सिटी ऑफिस, मानजी का हत्था, पावटा 3. अमर आदेश्वर, होटल द फर्न रेजिडेंसी के सामने, रातानाडा 4. संजय स्टूडियो, सरदारपुरा
उनका लाइव शो देखूंगी, यह अलग अहसास होगा। बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कई सवाल मन में हैं, मौका मिलेगा तो पूछ लूंगी।
विजय हल्दिया, शेफ