दैनिक भास्कर और अमर आदेश्वर इन्फ्रास्ट्रक्चर की ओर से चल रहे समर कैंप में पार्टिसिपेंट्स अपना हुनर तो निखार ही रहे हैं, साथ ही वेकेशंस को भी फुल एंजॉय कर रहे हैं। पावटा, शास्त्री नगर, रातानाड़ा, चौहाबो और कुड़ी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेंट्रल एकेडमी में चल रहे इस कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, मार्शल आर्ट्स, मेहंदी, ब्यूटी एंड हेयर केयर, स्पोकन इंग्लिश, क्रिएटिव राइटिंग, फोटोग्राफी और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट जैसे वाइड रेंज ऑफ टॉपिक्स पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जहां सीखने के साथ-साथ बच्चों के नए फ्रेंड्स भी बन रहे हैं। समर कैंप में मनोहर पुस्तक भंडार और आइकोनिक हेयर सैलून का सहयोग मिल रहा है। सेंट्रल एकेडमी, एनआईईएम, द उम्मेद स्कूल, द उम्मेद होटल और गढ़ गोविंद वैन्यू पार्टनर हैं।
भास्कर समर कैंप में भाग ले रहे बच्चों का निखरता टैलेंट अब नजर आने लगा
सेंट्रल एकेडमी, शास्त्रीनगर
जिज्ञासा शर्मा इंग्लिश स्पीकिंग की क्लासेज ले रही हैं और उनकी क्लास में बच्चों को इंग्लिश में बात करना जरूरी है। यहां शुरू में बच्चे टूटी-फूटी इंग्लिश बोलते थे, लेकिन अब वे रोजमर्रा के सेंटेंसेज आसानी से इंग्लिश में बोल रहे हैं। स्टूडेंट्स की वोकेवलरी भी स्ट्रांग हो चुकी है।
सेंट्रल एकेडमी, पावटा
चौहाबो सेंट्रल एकेडमी
अलीशा शेख बच्चों को पेंसिल से अलग-अलग शेप्स बनाकर उनमें रंग भरना भी सिखा रही है। तुतलातते हुए बात करते ये बच्चे जब किसी शेप में पर्फेक्टली रंग भर लेते हैं तो इनकी खुशी देखने लायक होती है।
गेम के जरिए बच्चे सीख रहे इंग्लिश स्पीकिंग
मार्शल आर्ट में रविंद्र सिखा रहे पंच व अटैक करना
मार्शल आर्ट एक्सपर्ट रविंद्र ने कूडो के स्टेप्स के साथ ही मायगेरी और मवासी गेरी किक के प्रकार और उन्हें यूज करने के तरीकों के बारे में सिखाया। उन्होंने फ्रंट नेक चॉक और बेक नैक चॉक के बेसिक्स भी सिखाए।
नन्हे बच्चे तुतलाते हुए सीख रहे हैं ड्रॉइंग की बारीकियां