पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अनबिटेबल्स डांस जयपुर डांस सीजन-3 के हुए ऑडिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनबिटेबल ग्रुप्स की ओर से 30 जून को जयपुर में होने वाले डांस जयपुर डांस सीजन-3 के लिए जोधपुर में ऑडिशन हुए। कोरियोग्राफर आशीष, दीक्षा व उनकी टीम ने ऑडिशन लिए। इस बार अनबिटेबल्स डांस जयपुर डांस सीजन-3 केवल बॉलीवुड डांस पर आधारित होगा और इसमें किड्स सोलो, सीनियर सोलो व ग्रुप डांस के फिनाले राउंड में कुल 24 प्रतिभागी परफॉर्म करेंगे। फिनाले राउंड में सेलिब्रिटी जज कोरियाग्राफर सरोज खान व डांस जयपुर डांस के फाउंडर कोरियोग्राफर व एक्टर विकास सक्सेना शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार होगा जब इस कांटेस्ट में देशभर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जो प्रतिभागी इस बार ऑडिशन नहीं दे पाए हैं, वे ऑनलाइन ऑडिशन भी भेज सकते हैं।

खबरें और भी हैं...