जोधपुर| इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने नए शिक्षण सत्र 2018-19 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स सभी कोर्स में एडमिशन के लिए 30 जून तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ये एडमिशन तीन कैटेगरी में होंगे, जिसमें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा शामिल हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को इग्नू की वेबसाइट पर विजिट करनी होगी। यहां पर वे कॉमन प्रॉस्पेक्ट्स को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को 8 से 16 नंबर का यूजर नेम और अल्फा न्यूमेरिक पासवर्ड बनाना होगा। उसके बाद लॉगइन कर उन्हें 100 केबी में फोटो, हस्ताक्षर, एज प्रूफ सर्टिफिकेट, क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, बीपीएल सर्टिफिकेट की कॉपी स्कैन कर अपलोड करना होगा। फीस भी ऑनलाइन भर सकते हैं।