पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • ब्यूटी प्रॉडक्ट्स लेते समय स्किन टाइप का रखें ध्यान

ब्यूटी प्रॉडक्ट्स लेते समय स्किन टाइप का रखें ध्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकतर लोग अपनी स्किन के बारे में कम जानकारी रखते हैं। यह बहुत आश्चर्यजनक है क्योंकि कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री ऐसे तो बहुत बड़ी है और सालाना करोड़ों रुपए की कमाई करती है लेकिन इस कमाई में अपना कांट्रीब्यूशन डालने वाली आम जनता यह नहीं जानती कि उनकी स्किन को कौनसी क्रीम सूट करेगी। आमतौर पर नॉर्मल, ऑयली, ड्राई, कॉम्बिनेशन और सेंसिटिव, ये पांच तरह की स्किन टाइप होती है। नॉर्मल स्किन की देखभाल के लिए कम एफर्ट चाहिए और ज्यादातर क्रीम इन्हें सूट हो जाती है पर ऑयली स्किन वाले गलत क्रीम का यूज करेंगे तो उनके चेहरे पर एक्ने होने की संभावना बढ़ जाती है। ड्राई स्किन में यह ख्याल रखना पड़ता है कि जितनी वाशिंग एजेंट का इस्तेमाल किया जाएगा, उतनी ही जल्दी स्किन रूखी हो जाएगी और ऐसी स्थिति में मॉस्चराइजर बहुत जरूरी है। इसी तरह कॉम्बिनेशन स्किन में स्क्रीन का जो हिस्सा ड्राई है उसे मॉस्चराइजर से और जो ऑयली है, उसको उपयुक्त क्लेंज़र से मेंटेन करना पड़ता है। सेंसिटिव स्किन का मतलब ही यह है कि वह स्किन किसी भी कॉस्मेटिक को आसानी से टोलरेट नहीं करती। सही मायनों में सेंसिटिव स्किन की देखभाल सबसे मुश्किल होती है। इसका मतलब यह है कि आप अपने लिए फेस वॉश, सनस्क्रीन या अन्य कोई क्रीम खरीदें तो यह जरूर देख लें कि वह आपकी स्किन को सूट करेगी या नहीं। आप अपनी स्किन टाइप के बारे में एक बार एक्सपर्ट से कंसल्ट कर लें। प्रॉपर गाइडेंस के बाद आपको अपने लिए सही सौंदर्य प्रसाधन समझ में आने लगेंगे और छोटी-छोटी समस्याएं जैसे एक्ने, जलन, लाली, इन सबसे खुद को बचा सकेंगे।

हेल्थ

डॉ. अभिषेक भारद्वाज

डर्मेटोलोजिस्ट, एम्स, जोधपुर

खबरें और भी हैं...