पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • उम्मेद स्टेडियम: 1 से 18 जून तक होगा सामूहिक योगाभ्यास

उम्मेद स्टेडियम: 1 से 18 जून तक होगा सामूहिक योगाभ्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक उम्मेद राजकीय स्टेडियम में शहरवासी योग करेंगे। इसके तहत 1 से 18 जून तक सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक उम्मेद राजकीय स्टेडियम में ही पूर्व तैयारी के लिए आम नागरिकों के लिए सामूहिक योगाभ्यास प्रशिक्षण होगा। जिला कलेक्टर डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने बताया, कि 1 जून को आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी विभाग, 2 जून को पतंजलि योग, आर्ट आॅफ लिविंग, 3 को जिला प्रशासन, 4 को पुलिस विभाग, 5 को जेडीए, 6 को नगर निगम, 7 को पीडब्ल्यूडी, 8 को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, 9 से 10 तक समस्त बैंक, एसबीआई व अन्य, 11 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, 12 को जेएनवीयू, 13 को एनसीसी, स्काउट, गाइड, नेहरू युवा केंद्र, 14 को तकनीकी, शिक्षा, 15 को शिक्षा विभाग, 16 को आरटीओ व कृषि, 17 को महिला व बाल विकास विभाग व 18 जून को विद्या भारती, आरोग्य व सेवा भारती जोधपुर के अधिकारी, कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...