पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • पत्नी से कहासुनी हुई तो घर छोड़ा, पांचवें दिन गुलाब सागर में मिला सीए का शव

पत्नी से कहासुनी हुई तो घर छोड़ा, पांचवें दिन गुलाब सागर में मिला सीए का शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के भीतरी इलाके माणक चौक नया बास में रहने वाले एक युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट की कुछ दिन पहले अपनी प|ी से कहासुनी हो गई, तो गुस्से में वह घर से निकल गया। इस पर परिवार वालों ने सदर कोतवाली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि गुलाब सागर में एक युवक का शव तैर रहा है। बाद में उसकी पहचान लापता चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरज प्रजापत के रूप में हुई।

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि माणक चौक इलाके के नया बास में भभूतसिंह की गली में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरज प्रजापत (28) पुत्र किशनलाल का कुछ दिनों पहले उसकी प|ी से किसी बात को लेकर मामूली झगड़ा हो गया था। इसी से नाराज होकर वह 14 मई को घर से बिना किसी को कुछ बताए चला गया। पहले तो परिवार वालों ने अपने स्तर पर उसे ढूंढ़ा, नहीं मिलने पर उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस अभी उसे ढूंढ़ने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच शुक्रवार को सूचना मिली कि गुलाब सागर में एक युवक का शव तैर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर शव बाहर निकलवाया, पता चला कि वह धीरज का है। पुलिस को उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कुछ देर में उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। बाद में पुलिस ने एमजीएच मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

धीरज प्रजापत

माणक चौक स्थित घर से 14 मई को निकला था चार्टर्ड अकाउंटेंट

खबरें और भी हैं...