लीगल रिपोर्टर. जोधपुर| राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास व रामचंद्रसिंह झाला की खंडपीठ में कॉमर्शियल कोर्ट जयपुर स्थानांतरित करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से दायर जनहित याचिका के सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवार ने कोर्ट को बताया, कि इस मामले में राज्य सरकार द्वारा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखा है। कोर्ट से आग्रह किया है, कि ऐसे मामलों की जानकारी उपलब्ध करवाए जो 3 लाख के ऊपर के हैं। इस मामले में अगली सुनवाई जुलाई में होगी।