कापरड़ा/बिलाड़ा | नेशनल हाईवे 25 पर भावी के पास लांबा फांटा पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। चालक ट्रेलर में खराबी के कारण नीचे घुस रिपेयरिंग कर रहा था। तभी पीछे से आए केमिकल भरे टैंकर ने ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। वहीं ट्रेलर आगे खिसकने से उसके नीचे काम कर रहे चालक की कुचले जाने से मौत हो गई।
थानाधिकारी गौतम जैन ने बताया कि लूणी के कालीजाल गांव निवासी मुकेश (23) पुत्र चैनाराम जाट ट्रेलर चलाता है। शुक्रवार सुबह ट्रेलर में तकनीकी खराबी पर वह लांबा फांटा के पास सड़क किनारे उसके नीचे घुस रिपेयरिंग कर रहा था। तभी जोधपुर की ओर से आए केमिकल भरे टैंकर ने ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टकराते ही टैंकर में आग लग गई। टक्कर से खड़ा ट्रेलर भी तेज गति में नीचे काम कर रहे मुकेश को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। पास होटल पर काम करने वालों ने धूं-धूं कर जल रहे टैंकर में फंसे उसके चालक को बाहर निकाला। सूचना पर बिलाड़ा नगर पालिका की दमकल ने आग बुझाई, तब तक टैंकर का अगला हिस्सा खाक हो चुका था। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया है।
कापरड़ा. टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह खाक हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।
इधर, असंतुलित होकर 29 टन चावल से लदा ट्रेलर पलटा, आग-पानी से माल खराब
क्राइम रिपोर्टर | जोधपुर/बावड़ी
जोधपुर-नागौर हाईवे पर स्थित करवड़ थाने के सामने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 29 टन चावल से भरा ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया। इससे उसमें भीषण आग लग गई और इसमें भरा माल भी जलने लगा। सूचना पर मंडोर व नागौरी गेट से पहुंची तीन दमकलों ने करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया।
करवड़ थानाधिकारी बनवारीलाल धायल ने बताया कि 29 टन चावल से भरा यह ट्रेलर हरियाणा से कांडला पोर्ट जा रहा था। पुलिस थाने के आगे ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया और इसका केबिन ट्रेलर से अलग होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। बीच सड़क पर पलटने से निकली चिंगारी से ट्रेलर में भरे माल में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरा ट्रेलर आग की चपेट में आ गया। केबिन अलग होने से चालक-खलासी की जान बच गई। मंडोर फायर स्टेशन से प्रभारी अजय गहलोत के साथ फताराम, रामप्यारी, हेमेंद्र, गुमानाराम, महेंद्र और नागौरी गेट फायर स्टेशन से प्रवीण सिंह, राजेश मीणा, रामप्रकाश व सुनील की टीम आग पर काबू पाया। ट्रेलर मालिक लीलाराम ने बताया कि धुएं और पानी से चावल की भूसी खराब हो गई।

मंडोर व नागौर गेट से पहुंचीं दमकलों ने आग पर काबू पाया।