जोधपुर | प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक के प्रदेशाध्यक्ष शमीम कुरैशी के नेतृत्व में जलदाय कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जयपुर जल भवन में मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रहीम शेख ने बताया, कि स्टोर मुंशी की पदोन्नति, नई भर्ती करने, सातवें वेतनमान विसंगति दूर करने, लीवरेज राशि बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री ललित सेठिया, चिमन सिंह, कन्हैयालाल सैनी, गोवर्धन सैनी, उमाशंकर, गनी खां, नेक मोहम्मद, बजरंगलाल गुर्जर, कृष्ण गोयल, भंवरलाल चौधरी, ईश्वरराम चौधरी, सोनाराम, अब्बास खान, कमल वर्मा, स्वामी, इस्माइल खान व श्यामलाल माथुर मौजूद थे।