पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • लॉरेंस गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम के 30 सदस्यों को डीजीपी सम्मान व कैश रिवॉर्ड

लॉरेंस गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम के 30 सदस्यों को डीजीपी सम्मान व कैश रिवॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर शहर को दहलाने वाली लॉरेंस विश्नोई गैंग को पकड़ने वाली जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट और जैसलमेर पुलिस की टीम के 30 सदस्यों को डीजीपी से सम्मान व कैश रिवार्ड के आदेश पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने सोमवार को जारी कर दिए। इनमें दिवंगत इंस्पेक्टर रामसिंह को भी मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। उल्लेखनीय है, कि गत 4 मई को जोधपुर दौरे पर आए डीजीपी गल्होत्रा ने तीन जिलों की क्राइम मीटिंग में इसकी घोषणा करते हुए कहा था, कि पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ ने जो अनुशंसा की थी, उसे अनुमोदित कर दिया है। इनमें राज्य स्तर व पुलिस मुख्यालय स्तर पर प्रशंसा पत्र व कैश रिवार्ड भी शामिल है।

किसे क्या सम्मान

इंस्पेक्टर मदन बेनीवाल, गजेंद्रसिंह, राजेश यादव, अचलसिंह और स्व.रामसिंह (मरणोपरांत) 20 हजार नकद मय प्रशंसा पत्र

सब इंस्पेक्टर मुक्ता पारीक, राजूराम, उमेश कुमार, सोमकरण व दिनेश लखावत 11 हजार नकद मय प्रशंसा पत्र

एएसआई रहीश खान, महेश गोयल 11 हजार नकद मय प्रशंसा पत्र

हैड कांस्टेबल गणपत सिंह, नाथूराम, कमरूद्दीन, किशोरसिंह और लक्ष्मणसिंह 11 हजार नकद मय प्रशंसा पत्र

कांस्टेबल पूनमचंद, दौलाराम, अविनाश, महेंद्र, स्वरूपराम, भागीरथ, प्रेम चौधरी, राजेंद्र चौधरी, हनुमानसिंह, ओमप्रकाश, पवन कुमार, भीमसिंह और ओमप्रकाश 11 हजार नकद मय प्रशंसा पत्र

खबरें और भी हैं...