डायनामाइट और अजीत भवन टीम जीती
जोधपुर|टूरिज्म डायनामाइट और अजीत भवन टीम ने टूरिज्म प्रीमियर लीग में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। पहले मैच में जोधाणा ड्राइवर टीम ने 88 रन बनाए। श्रवण ने 33 और प्रवीण ने 22 रन बनाए। जवाब में डायनामाइट टीम ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रितेश ने 51 और महीपाल ने 21 रन बनाए। रितेश को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। दूसरे मैच में जॉन पार्क ने चार विकेट खोकर 113 रन बनाए। शाहरुख ने नाबाद 66 और जसवंत ने 18 रन बनाए। जवाब में अजीत भवन ने आठ विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। सनी ने 53 और धनराज ने 32 रन बनाए। सनी को मैन ऑफ दी मैच चुना गया।
पावर लिफ्टिंग टीम की चयन ट्रायल 20 को
जोधपुर| जोधपुर सब जूनियर पावर लिफ्टिंग टीम की चयन ट्रायल 20 मई को यहां मसूरिया स्थित जिम में आयोजित की जाएगी। जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह ने बताया कि इस ट्रायल में 10 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। मास्टर्स वर्ग में 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयनित टीम बीकानेर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। सभी खिलाड़ियों को वजन सुबह नौ से दस बजे तक लिया जाएगा।
ओड समाज क्रिकेट 20 मई से
जोधपुर|ओड समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 20 मई से यहां रेलवे न्यू स्टेडियम में खेली जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया है। विजेता-उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।