पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • राजमाता स्कूल की 6 छात्राएं अगले माह शैक्षिक भ्रमण पर जापान जाएंगी

राजमाता स्कूल की 6 छात्राएं अगले माह शैक्षिक भ्रमण पर जापान जाएंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमाता स्कूल की 6 छात्राएं अगले माह शैक्षिक भ्रमण पर जापान जाएंगी

जापान सरकार के सकुरा साइंस हाई स्कूल कार्यक्रम के तहत राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स स्कूल की 6 छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्राएं 16 से 23 जून तक 8 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर जापान की यात्रा करेंगी। स्कूल की दसवीं, ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राएं पूर्वी चौधरी, कनिका सिंह, सुरभि पित्ती, आस्था संचेती, सिद्धिका डिडेल तथा मुग्धा राज्ये का चयन किया गया है। छात्राओं के साथ विज्ञान की वरिष्ठ अध्यापिका कल्याणी बैनर्जी भी जापान जाएंगी। प्राचार्या नीरा सिंह ने बताया, कि यात्रा के दौरान प्रतिभागियों को जापान के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों और अन्य रिसर्च संस्थानों का भ्रमण करवाने के साथ नोबेल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिकों के लेक्चर और उनसे मुलाकात करवाई जाएगी।

घांची समाज की निशुल्क कुकिंग क्लासेज में बनाई स्पेशल डिश

श्री घांची समाज महिला मंडल की ओर से आयोजित किए जा रहे निशुल्क हॉबी क्लासेज के तहत कुकिंग क्लासेज का आयोजन हुआ। इसमें 90 महिलाओं व युवतियों ने इंडियन, चाइनीज व इटालियन डिश बनाना सीखा। महिला मंडल की अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया, कि कार्यक्रम में रिया इंटर प्राइजेज के महेंद्र बोराणा की ओर से प्रतिभागियों को विशेष ड्रेस कोड दिया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल की नीरू सोलंकी, बसंती पंवार, सुशीला भाटी, सीमा सोलंकी, प्रीति परिहार, मंजूश्री सोलंकी, ललिता सोलंकी, मंजू परिहार, इंद्रा धाणदिया, कोमिला बोराणा, रेखा परिहार, संतोष परिहार, उषा परिहार, सुनीता परिहार, पुष्पा सोलंकी अन्य महिला सदस्यों का सहयोग रहा। कोषाध्यक्ष मंजू भाटी ने बताया, कि शनिवार को जालोरी गेट स्थित श्री बाल विद्या भवन विद्यालय में दोपहर 12 बजे ब्यूटी पार्लर क्लासेज होगी।

सातवीं अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता की अंतिम तिथि आज

जोधाणा फोटो जर्नलिस्ट सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली 7वीं अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रतियोगिता में प्रविष्टि जमा कराने की अंतिम तिथि 19 मई है। सोसायटी के संयुक्त सचिव मनीष व्यास ने बताया, कि इस प्रतियोगिता में जर्मनी, हांगकांग, कनाडा, चीन, अमेरिका, भारत, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, क्रोशिया, वियतनाम, इजरायल, न्यूजीलैंड, फ्रांस, बेल्जियम, साइप्रस, मलेशिया और सिंगापुर के फोटोग्राफर भाग ले रहे हैं। 16 देशों के फोटोग्राफर्स ने अपनी 3264 फोटो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भेजी है। प्रतियोगिता में मोनोक्रोम, कलर, नेचर, फोटो ट्रेवल्स, फोटो जर्नलिज्म सेक्शन की फोटो शामिल है। इसमें डिजिटल फोटो की साइज होरीजेंट 10 गुना 24, 300 डीपीआई रखी है। जोधाणा फोटो जर्नलिस्ट सोसायटी के सचिव रामजी व्यास ने बताया, कि प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इंदौर के सुधीर सक्सेना, जोधपुर के शिव जोशी, अमित व्यास व सर्वेश जोशी होंगे।

खबरें और भी हैं...