पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • आईजीएसीएसई: 98% रहा बोधि इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट

आईजीएसीएसई: 98% रहा बोधि इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | केंब्रिज आईजीएसीएसई बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट घोषित किया गया। बोधि इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2017-18 से शुरू हुई दसवीं क्लास की परीक्षाएं केंब्रिज बोर्ड से ही दी थी। पहले ही साल हुई दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में बोधि स्कूल का रिजल्ट 98 फीसदी रहा। स्कूल के 22 स्टूडेंट्स ने कुल 127 विषयों में परीक्षा दीं। स्कूल के हैड बाॅय लक्ष्य बोथरा ने सभी 7 सब्जेक्ट में और हेड गर्ल मेघल जैन ने 3 विषयों में ए ग्रेड हासिल किया। लक्ष्य ने आईसीई अवार्ड भी डिस्टिंक्शन के साथ पास किया। इस प्रदर्शन पर स्कूल के प्रिंसिपल वेणुनाथन पिल्लई ने स्टूडेंट्स सहित उनके पैरेंट्स व स्कूल स्टाफ को बधाई दी।

ये बने सब्जेक्ट टाॅपर्स

लक्ष्य बोथरा| अकाउंटिंग, आईसीटी और ईवीएम

मेघल जैन| मैथ्स, इकोनॉमिक्स

सानिया मूंदड़ा| फर्स्ट लैंग्वेज इंग्लिश और बिजनेस स्टडीज

मनीष खत्री| कंबाइंड साइंस, कंप्यूटर साइंस

आदित्यराज| सैकंड लैंग्वेज इंग्लिश

दर्शन बाफना| हिंदी

सौम्या जैन| आर्ट एंड डिजाइन

खबरें और भी हैं...