श्री रामऋषि वेलफेयर सोसायटी (युवा संगठन) का आठवां रक्तदान शिविर आज
जोधपुर। रामऋषि महाराज आश्रम वेलफेयर सोसायटी की ओर से शनिवार सुबह 9 बजे सिवांची गेट के बाहर स्थित रामऋषि महाराज की गड्डी में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। सोसायटी के अध्यक्ष रोशन बोड़ा ने बताया, कि सोसायटी की ओर से रक्तदाताओं के लिए ज्यूस की व्यवस्था रहेगी। सोसायटी के उपाध्यक्ष अरूण पुरोहित ने बताया, कि लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने के लिए पिछले एक सप्ताह से भीतरी शहर के विभिन्न मोहल्ले में जनसंपर्क कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जनसंपर्क में संजय पुरोहित, राजकुमार पुरोहित, अजय बोहरा, राजू बोहरा, दीपक बिस्सा, केएस भाटी, मनीष थानवी, ने सहयोग दिया। ब्लड डोनेशन कैंप में श्री रामऋषि आश्रम ट्रस्ट, संडे क्लब, जागरूक युवा फोर्स, पुष्करणा प्रोफेशन सोसायटी, फ्रैंड्स क्लब, साझाहित सोसायटी, दॅ रॉयल्स सोसायटी, प्रगति पर्यावरण समिति, सृजन द यूनिटी, श्री रामऋषि यूथ क्लब, राइजिंग दीवा, श्री रामऋषि फाउंडेशन, पुष्करणा वेलफेयर सोसायटी, चौपासनी पुष्करणा हितकारिणी समिति, राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद और प्रेम विहार विकास समिति सहयोग कर रही है।