पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैरम प्रतियोगिता में मंजुला व शीतल रही प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को महिला अधिवक्ताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। एसोसिएशन के महासचिव धनराज वैष्णव ने बताया, कि महिला अधिवक्ताओं के लिए अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर, रंगोली , मेहंदी , सलाद सजावट , कैरम, स्लिप पिक एंड चूज और एक मिनट जैसी प्रतियोगिताओें का आयोजन किया जा रहा हैं। शुक्रवार को कैरम प्रतियोगिता व एक मिनट प्रतियोगिताएं हुई। कैरम प्रतियोगिता में मंजुला चौधरी व शीतल शर्मा प्रथम, द्वितीय स्थान पर नितुराज गुडिया व फरजाना रहे। एक मिनट प्रतियोगिता में मंजुला चौधरी प्रथम व द्वितीय स्थान पर सुमित्रा चौधरी व फरजाना बानाे रहे। इन प्रतियोगिताओं के मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 9 लोचन खिडया थे। शकुंतला मेहता ने मुख्य अतिथि का मार्ल्यापण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कपिल बोहरा, सहसचिव दिलीप शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पुखराज गोदारा, दुर्गा चौहान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...