नवचयनित पदाधिकारियों व सदस्यों को दिलाई शपथ
जोधपुर| सुमेर शिक्षण संस्थान की प्रबंध समिति के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक शुक्रवार को चुनाव अधिकारी प्रेमसिंह परिहार की उपस्थिति में हुई। परिहार ने बताया, कि व्यवस्थापक मंडल अध्यक्ष राजेंद्र परिहार, सचिव जसवंत सिंह कच्छवाह, उपसचिव अरविंद परिहार व कोषाध्यक्ष नरेश सांखला को निर्विरोध चुना गया। साथ ही चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित निदेशक मंडल के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह कच्छवाह, उपाध्यक्ष रघुनाथसिंह सांखला, महासचिव लतेश भाटी, सचिव अजीतसिंह गहलोत, कोषाध्यक्ष देवीसिंह सोलंकी व प्रबंध समिति के नवगठित पदाधिकारियों व सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।