जोधपुर| कामधेनु जन कल्याण संस्थान की ओर से ‘हर घर चुग्गा, हर घर पानी, आओ बचाएं पशु-पक्षियों की जिंदगानी’ अभियान के तहत नांदड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे लगाए गए। पशुओं के लिए कुंडियां भी लगाई गईं। संस्थान प्रवक्ता किशनलाल लखारा ने बताया, कि राहगीरों के लिए प्याऊ का शुभारंभ किया गया। संत रामविचार महाराज व संत अभयदास महाराज ने कहा, कि गौ, गरीब, पशु-पक्षी व पर्यावरण का संरक्षण और सेवा मनुष्य का धर्म है। इस अवसर पर प्रतापसिंह पड़िहार, अमरसिंह, करणसिंह खीची, मोहनसिंह राजपुरोहित, अक्षय नांदड़ी, सूरजमल सोनी, जगदीश प्रजापत, कुलदीप सिंह, सुरेश कुमार प्रजापत, डॉ. मेखाराम विश्नोई, बलदेवराम चौधरी, सुनील वर्मा, सुरेश जाजड़ा, मनीष शर्मा, अनोपसिंह खीची, रवींद्रसिंह चौहान, जितेंद्र, मोहित, यशवंत लखारा आदि उपस्थित थे।
विद्याश्रम स्कूल : बच्चों ने लिया चुग्गा-पानी डालने का जिम्मा
विद्याश्रम इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने परिंडे लगाए। सामाजिक सरोकार निभाते हुए विद्यार्थियों ने विद्याश्रम के ग्रीन जोन में जगह-जगह दाने-चुग्गे और पानी की व्यवस्था के लिए परिंडे लगाए हैं और इसमें नियमित दाना-पानी डालने की उत्तरदायित्व लिया। संस्था प्रधान विनय कुमार जैन ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना की। प्रिंसिपल डॉ. भारती स्वामी ने इस अवसर पर कहा, कि यह काम विद्यार्थियों के सामाजिक सरोकार का हिस्सा है।
मगरा पूंजला में परिेंडे के साथ लगाए दाना पात्र
देवड़ा मार्केट एसोसिएशन के तत्वावधान में मगरा पूंजला स्थित चतुरावता बेरा पर गर्मी को देखते हुए पक्षियों ने परिंडे और दाना पात्र लगाए और उसमें रोजाना दाना-पानी डालने का संकल्प लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश देवड़ा ने बताया कि इसमें जयवीर, कृष्णा, कुमकुम, तनु, गौरव, खुशी, टिवंक्ल, रितू, करण, कृतिका, भाविका, यश, गौरव, कशिश, हर्षित, डोली, नितिका, नव्या, लक्ष आदि उपस्थित थे।