पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • रामप्यारी की इच्छा का रखा मान, दसवें पर परिजनों सहित सगे संबंधियों ने किया रक्तदान

रामप्यारी की इच्छा का रखा मान, दसवें पर परिजनों सहित सगे-संबंधियों ने किया रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुत्रों ने मां के संकल्प को किया साकार, अब हर साल 10 मई को पुण्यतिथि पर देंगे ब्लड

सिटी रिपोर्टर | जोधपुर

मां रामप्यारी की इच्छा का मान रखते हुए उनके पुत्रों महेंद्र, नरेंद्र व वीरेंद्र शर्मा ने मृत्यु के बाद दसवें की रस्म पर अनूठा आयोजन कर अपने परिवार और सगे-संबंधियों सहित रक्तदान किया। मां ने कहा था, कि उनकी मौत पर कोई नेक काम करें, जो समाज के लिए काम आए। इसके लिए उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित करवाने की इच्छा जताई थी। मां को श्रद्धांजलि देने के लिए दसवें पर जब लोग शोक जता रहे थे तो इस बीच शिविर लगाकर रक्तदान किया गया। रामप्यारी की मौत 10 मई को हो गई थी। अब हर साल 10 मई को उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान किया जाएगा।

सुनारों की घाटी जगदीश मंदिर के पुजारी हरनारायण शर्मा की प|ी रामप्यारी (78) की मौत के बाद रक्तदान का पुण्य का काम करने पर समाज को भी प्रेरणा मिलेगी। ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया, कि उनके पड़ोसी व बचपन के मित्र महेंद्र, नरेंद्र व वीरेंद्र शर्मा के इस कदम की सराहना हो रही है। रक्तदान शिविर जगदीश मंदिर में किया गया।

दसवें की रस्म के साथ-साथ रक्तदान भी चलता रहा।

29 जनों ने किया रक्तदान

शिविर संयोजक हरनारायण शर्मा ने बताया, कि शिविर में सबसे पहले ममता शर्मा, उमा शर्मा, संतोष शर्मा, दुर्गेश शर्मा ने रक्तदान किया। इसके बाद रवींद्र शर्मा, कमल शर्मा, आशुतोष शर्मा, नीरज शर्मा, राहुल शर्मा, हिमांशु शर्मा, पीयूष शर्मा, अतुल शर्मा, धर्मेश शर्मा, वीरेंद्र लखारा, राकेश सोनी, पुनीत पुरोहित, मयंक सोनी, हितेष सैन, गोविंद सोनी, करणसिंह, राजेश गौड़ व दीपक गर्ग सहित 29 लोगों ने रक्तदान किया।

खबरें और भी हैं...