बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
देचू | एनएच-125 कनोड़िया पुरोहितान सरहद के पास एक बोलेरो की टक्कर से एक जातरू की मौत हो गई। हैड कांस्टेबल मनोहरसिंह ने बताया कि मनोरा जिला सिरोही निवासी नाथूसिंह पुत्र खीमसिंह ने रिपोर्ट कर करवाई कि उनका भाई विक्रमसिंह (35) रामदेवरा दर्शन कर वापस लौट रहा था। 17 मई की रात्रि को जालोर निवासी लालाराम पुत्र रेवाराम ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे विक्रमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनको प्राथमिक उपचार के जोधपुर जोधपुर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान विक्रमसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।