राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार
राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष शौकीनचंद राठौड़ एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जुगल भाटी के निर्देशानुसार जोधपुर शाखा के जिलाध्यक्ष मनीष परिहार ने स्थानीय शाखा के कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें संरक्षक कन्हैयालाल सोलंकी, गणपत राठौड़, बच्छराज भाटी व मिश्रीलाल भाटी तथा महामंत्री के लिए ओम पंवार, उपाध्यक्ष विजय भाटी, अंकित भाटी, पंकज भाटी, मनीष भाटी, सन्नी परिहार, वीरेंद्र देवड़ा को मनोनीत किया। वहीं मंत्री के लिए अविनाश बोराणा, हितेश बोराणा, धनराज सोलंकी, कमल भाटी, हरीश भाटी, कमलेश भाटी तथा संगठन मंत्री के लिए मोनिक भाटी, अनिल परिहार, विजय भाटी और मीडिया प्रभारी कमलेश परिहार व मदन बोराणा को मनोनीत किया गया।
पार्वती को मिलेगी यश फाउंडेशन मीडिया फॉर सोशल चेंज फैलोशिप, 10 हजार रुपए मिलेंगे
यश फाउंडेशन, यश बैंक, आईएसडीआई, डब्ल्यू पीपी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन मुंबई की ओर से ‘यंग लीडर्स ऑफ टुडे: चेंजमेकर्स ऑफ टुमारो’ के तहत जोधपुर की पार्वती जांगिड़ को यश फाउंडेशसन मीडिया फॉर सोशल चेंज फैलोशिप दी जाएगी। इसके लिए देश भर से 5 हजार से ज्यादा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए थे। 30 श्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं का चयन किया गया। इसमें जांगिड़ का चयन भी फैलोशिप के लिए किया गया है। उन्हें श्रेष्ठ लीडरशिप सोशल चेंज के लिए दिल्ली में 8 सप्ताह की फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। फैलोशिप अवार्ड के तहत 10 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा।
वैष्णव समाज ने दी बाल कवि बैरागी को श्रद्धांजलि
बाल कवि वैरागी के निधन पर चांदना भाखर स्थित बालाजी के मंदिर में वैष्णव समाज के विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी। वैष्णव वैरागी एकता समिति के सचिव धनराज वैष्णव ने बताया, कि बाल कवि वैरागी ने समाज को एकता और संगठित करने का संदेश दिया था। वैष्णव विकास समिति के अध्यक्ष पुखराज रामावत ने जीवन वृतांत बताया। प्रदेश किसान पुजारी महासंघ के मदन दास नारनाडी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। सभा में वैष्णव वैरागी एकता समिति के जानकीदास थोब, मांगीलाल नरवा, विकास समिति के सचिव किशन हीरादेसर, वैष्णव टाइगर फोर्स के राजूदास तनावड़ा, ओमदास सोहिंत्र, सोहनदास जोलियाली, सूरजदास बड़लिया, बिराम दास, मांगी लाल सिलारी, मोहन दास कोटड़ा,आंसू दास माड़साब, श्रवणदास रामावत ने बाल कवि की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
न्याज मोहम्मद जोधपुर नगर वृत्त अध्यक्ष नियुक्त
प्रांतीय नल मजदूर यूनियन (इंटक) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष शमीम कुरैशी ने न्याज मोहम्मद को जोधपुर नगर वृत का अध्यक्ष मनोनीत किया है। नव मनोनीत अध्यक्ष जोधपुर नगर वृत के महामंत्री ईश्वर राम चौधरी के साथ मिलकर 15 दिन में अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे।