पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jodhpur
  • एसी कूलर का उपयोग बढ़ने से बिजली की खपत 5% बढ़ी, हो सकता संकट

एसी-कूलर का उपयोग बढ़ने से बिजली की खपत 5% बढ़ी, हो सकता संकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | गत साल और इस साल मई माह में पारा 43 डिग्री के आसपास है। फिर भी बिजली की खपत पूरे प्रदेश में 5 फीसदी बढ़ गई है। इसका कारण एसी और कूलर जैसे होम एप्लायंस का उपयोग बढ़ना बताया जा रहा है। इस बार भी पारा इतना ही है, लेकिन बिजली की मांग ज्यादा हो गई। गत साल इन दिनों रोजाना 1960 से 2000 लाख यूनिट तक बिजली की खपत थी। इस बार 2100 से 2200 लाख यूनिट खपत हो रही है। सबसे ज्यादा बिजली की मांग घरेलू क्षेत्र में 60 फीसदी से ज्यादा है। वैसे तो ऊर्जा विभाग बिजली की जरूरत पूरी कर रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में बिजली की संकट हो सकता है। राजस्थान ऊर्जा विकास निगम के एमडी आरके श्रीवास्तव का कहना, है कि इस बार बिजली की खपत पांच फीसदी बढ़ी है। वैसे तो इन दिनों बिजली सुचारु मिल रही है, फिर भी आने वाले दिनों में बिजली की व्यवस्था अभी से की जा रही है।

अभी से संकट से उबारने की कोशिश

पिछले एक सप्ताह में अप्रत्याशित रूप से बिजली की खपत बढ़ी हैं। करीब 250 लाख यूनिट बिजली की खपत पूरे प्रदेश में बढ़ गई। गर्मी से राहत के लिए घरेलू उपकरणों का उपयोग ज्यादा शुरू हो गया है। जिन घरों में पहले कूलर लगे थे, अब एसी बिक्री ज्यादा होने लगी है। इससे कूलर की तुलना में तीन गुना ज्यादा बिजली की जरूरत रहती है। बिजली संकट नहीं हो इसके लिए अभी से ऊर्जा विकास निगम जुटा हुआ है। विंड व सोलर ऊर्जा मौसम आधारित होने के कारण बिजली मिलने की गारंटी नहीं रहती है। ऐसे में पॉवर एक्सचेंज तथा पड़ोसी राज्यों से बैंकिंग के आधार पर बिजली की व्यवस्था करने की तैयारी की गई है। यहां तक निजी कंपनियों से भी संपर्क किया गया है।

सूरतगढ़ और छबड़ा की यूनिट में उत्पादन शुरू होने पर नहीं रहेगा संकट

राजस्थान की अधिकांश बिजली की जरूरत थर्मल पॉवर प्लांट से पूरी हो रही है। सूरतगढ़ तथा छबड़ा में 1320 मेगावाट क्षमता प्रत्येक यूनिट की चार इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू नहीं हो पाया। ये चारों यूनिट इस साल जनवरी में शुरू होने वाले थी, लेकिन इनका काम पूरा नहीं हा पाया। अब छबड़ा की यूनिट अगस्त या सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। वहीं सूरतगढ़ की यूनिट शुरू होने वाले अभी वक्त लगेगा। ये दोनों ही यूनिट शुरू होने के बाद संकट ज्यादा नहीं रहेगा।

खबरें और भी हैं...