पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेढ़ महीने से लापता युवक का नहीं मिला सुराग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | शहर के निकटवर्ती बनाड़ थाना क्षेत्र के नांदड़ी रामदेव नगर से करीब डेढ़ महीने पहले लापता हुए युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलतया जाजीवाल गहलोतान हाल नांदड़ी रामदेव नगर निवासी राजेंद्र पटेल (22) गत 31 मार्च की शाम करीब 7 बजे घर से बिना बताए निकल गया था। अगले दिन उसके पिता भीखाराम पटेल ने बनाड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसका कद करीब 6 फीट, रंग गोरा, पीला टीशर्ट व ब्लू कलर की पेंट पहनी है।

खबरें और भी हैं...