जोधपुर | इंदौर-जोधपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं होने के चलते जीआरपी ने शव एमजीएच मोर्चरी में रखवाया है। जीआरपी थानाधिकारी रवींद्र बोथरा ने बताया कि 16 मई को इंदौर-जोधपुर ट्रेन संख्या 14802 के ऑन ड्यूटी गार्ड राजसिंह की ओर से सूचना दी गई कि जोधपुर यार्ड में किमी संख्या 625/600 पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 35 साल, कद साढ़े पांच फीट, रंग गेहुंआ व पेंट-शर्ट पहने हुए हैं। इस युवक के दाहिने हाथ पर मोली भी बंधी हुई है।