जोधपुर| अपूर्वा सोसायटी जोधपुर की ओर से रंग मस्ताने जयपुर की प्रस्तुति \\\"अजीब दास्तां है ये\\\' नाटक का मंचन रविवार शाम 7:30 बजे से टाउनहॉल में किया जाएगा। वरिष्ठ रंगकर्मी सरताज नारायण माथुर लिखित-निर्देशित यह नाटक बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी की जिंदगी पर आधारित है। अपूर्वा संस्था के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजीव ने बताया कि यह नाटक मीनाकुमारी के मन में छुपे गहरे भावों की अभिव्यक्ति है।